breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

गायत्री परिवार से जुड़े श्री सत्यनारायण नुवाल पद्मश्री सम्मान से अलंकृत

हरिद्वार 26 मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार के समर्पित कार्यकर्ता श्री सत्यनारायण नंदलाल नुवाल को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान व्यापार और उद्योग (ऊर्जा क्षेत्र में) उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया। इस उपलब्धि से गायत्री परिवार एवं शांतिकुंज में हर्ष का वातावरण है।
    युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्यश्री द्वारा स्थापित युग निर्माण विद्यालय मथुरा के प्रथम बैच के विद्यार्थी रहे श्री नुवाल आचार्यश्री से साठ के दशक से दीक्षित हैं। उन्हें जनवरी माह में आयोजित जन्मशताब्दी समारोह में भी शांतिकुंज द्वारा विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वे युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनदृष्टि के प्रसार में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इसके साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देकर समाज और उद्योग जगत में नई दिशा प्रदान की। श्री नुवाल ने इसका पूरा श्रेय युगऋषि पूज्य आचार्यश्री की कृपा दिया।
    शांतिकुंज की प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या, शैलदीदी तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे गायत्री परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।