breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात 

देहरादून, 30 मई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में आज बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड के रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उनका उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रथम विश्व युद्ध के महानायक एवं गढ़वाल राइफल्स के वीर योद्धा गब्बर सिंह नेगी की स्मृति से जुड़ा स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा से अवगत कराया।
भेंटवार्ता के दौरान पूर्व सैनिकों एवं सैन्य अधिकारियों ने उत्तराखंड की वीरभूमि की सैन्य विरासत, पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण में सैनिकों के योगदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की भूमिका अतुलनीय है।
इस अवसर पर मेजर जनरल प्रबोध सरन राणा, मेजर जनरल अभय कार्की, मेजर जनरल एस.एस. नेगी, ब्रिगेडियर के.जी. बहल, कर्नल आर.एस. भण्डारी, कर्नल पवन वाही, कर्नल शर्मा, कर्नल आर.एस. क्षेत्री, कैप्टन दिनेश प्रधान, नायब सुबेदार विक्रम कण्डारी, कैप्टन बिष्ट एवं पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट सहित अनेक पूर्व सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।