breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पिंडारी ग्लेशियर में लापता ट्रैकर की तलाश तेज                      

ड्रोन टीमों का संयुक्त सर्च अभियान जारी
बागेश्वर। थाना कपकोट क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए अभिषेक चौहान उम्र 28 वर्ष पुत्र रघुराज चौहान  वर्तमान निवासी नोएडा (दिल्ली एनसीआर) मूल निवासी ग्राम शेखूपूरा, पोस्ट कन्डेला, तहसील कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) की खोज के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। खाती गांव से आगे पिंडारी घाटी के दुर्गम इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
गुमशुदा की तलाश के लिए कपकोट पुलिस, स्थानीय ग्रामीण, SDRF, NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी हुई हैं। गहरी घाटियों और कठिन रास्तों में सुराग लगाने के लिए आधुनिक ड्रोन कैमरों से सघन सर्चिंग की जा रही है। आसपास के सभी जनपदों और थानों को गुमशुदा के पंपलेट भेजकर सूचित किया गया है।