breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित जिलाधिकारी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण              

    चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई #ईवीएम एवं #वीवीपैट_मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  के.एन. गोस्वामी, एसडीएम चम्पावत  बी.सी. पंत, एसडीएम लोहाघाट  नीतू डांगर, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डी एस अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि सचिन जोशी, कांग्रेस के प्रतिनिधि मनीष महर सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।