breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयं संस्था द्वारा  आयोजित किया गया कार्यक्रम

 

आज पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर स्वयं संस्था द्वारा  भाववाला देहरादून में एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सक्सेना ने बच्चों को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना केवल किसी एक दिन का काम नहीं अपितु हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने बच्चों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और जल संरक्षण को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहीं सोनाली चौधरी ने छात्र-छात्राओं को बेहद रोचक और प्रभावी ढंग से पर्यावरण के महत्व को समझाया। उन्होंने युवा पीढ़ी की ऊर्जा को पर्यावरण चेतना से जोड़ते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के जागरूक नागरिक बनेंगे इसीलिए प्रकृति से उनका जुड़ाव होना बेहद जरूरी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने पर्यावरण को बचाने के लिए अपने  विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के सामने खड़ी चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया ।कार्यक्रम के दौरान वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के सामने खड़ी चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की आधिकारिक थीम ,प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए, के महत्व को समझाते हुए डॉ० कुसुम रानी नैथानी ने बताया कि  प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर ही हम जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपट सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बढ़ते तापमान और पर्यावरण असंतुलन को रोकने के लिए अब केवल बातें नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर त्वरित जलवायु कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक लक्ष्यों को हम छोटे-छोटे स्थानीय प्रयासों से ही हासिल कर सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर वृक्षारोपण किया  गया। बच्चों ने  रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उन्हें नियमित रूप से पानी देने की जिम्मेदारी भी सहर्ष स्वीकार की। 
इस अवसर पर श्रीमती इंदु, श्रीमती कौशल्या, श्रीमती शांति, श्री दिनेश चंद्र, डॉ० उमेश चंद्र,श्री नितिन,श्री वीरेन्द्र, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।