breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

चारधाम यात्रा मार्ग का मंत्री ने किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

टिहरी, 08 जून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को जनपद टिहरी भ्रमण के दौरान विगत वर्ष आपदा से क्षतिग्रस्त एवं वॉशआउट हुए चारधाम यात्रा मार्ग के गस्ती बैंड समीप एनएच-707ए तथा कैम्पटी - टिहरी मार्ग पर चल रहे सड़क ट्रीटमेंट एवं पुनर्स्थापना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन एवं एनएच के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्ग यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की बहाली और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है। यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
 निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल स्थानीय जनप्रतिनिधिगण संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।