breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) की विधिवत शुरुआत,मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म

जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून।उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हो गई है। एसआईआर के पहले दिन आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देहरादून में गणना फॉर्म सौंपा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, सचिव निर्वाचन श्री दिलीप जावलकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने भी पहले दिन गणना फार्म भरकर बीएलओ को सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना प्रपत्र के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना प्रपत्र के साथ मतदाताओं को कोई भी दस्तावेज नहीं देने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल की जा सकती है । इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर 1800 3300 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।