breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बिन्दाल नदी में चैनेलाइजेशन कार्यो के लिए अधिकारियों संग सुबह-सुबह निरीक्षण पर निकले कैबिनेट मंत्री

देहरादून, 23 मई। कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान विजय कॉलोनी का दौरा कर आगामी बरसात के मद्देनज़र सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विजय कॉलोनी पुल से बद्रीनाथ कॉलोनी तक चेनलाइजेशन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से कहा कि बरसात शुरू होने से पहले चेनलाइजेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि संभावित आपदा एवं जलभराव जैसी घटनाओं से क्षेत्रवासियों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और बरसात से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजय पेयजल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की जल समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने नीलकण्ठ विहार, विजय कालोनी भाग 3 बस्ती एवं मुख्य चौराहे पर निवास करने वाले लोगों के घरों में पेयजल की उपलब्धता के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के ईई पुरुषोतम कुमार, जलसंस्थान के ईई आशीष भट्ट, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महामंत्री भावना चौधरी, पूर्व पार्षद सत्येन्द्र नाथ, राजेश शर्मा, डा0 बबीता सहौत्रा, ओम प्रकाश बवाड़ी, दीपक बहुखण्डी, कुशाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।