breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

दून जिलाधिकारी की कमान अब तेज-तर्रार आइएएस अधिकारी आशीष चौहान को सौंपी,आपदा प्रबंधन में रहा है लंबा अनुभव

संपादक/जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून।राजधानी दून की कमान अब तेज-तर्रार और जमीनी कार्यशैली वाले आइएएस अधिकारी आशीष चौहान को सौंप दी है। चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक सख्ती, जनसुनवाई और दूरदराज क्षेत्रों में सीधे पहुंचकर समस्याएं सुनने की शैली के कारण आशीष चौहान की पहचान राज्य के सक्रिय अधिकारियों में रही है।

वह 2012 बैच के आइएएस अधिकारी हैं व मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने इतिहास में उच्च शिक्षा के साथ पीएचडी भी की है।

पौड़ी से पिथौरागढ़ तक बनाई अलग पहचान
आशीष चौहान इससे पहले पौड़ी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जैसे संवेदनशील जिलों में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्हें पौड़ी डीएम पद से हटाकर यूकाडा (यूकाडा) का सीईओ और खेल एवं युवा कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया था।

पौड़ी में उनके कार्यकाल की सबसे ज्यादा चर्चा दूरस्थ गांवों में देर रात पहुंचकर जन समस्याएं सुनने को लेकर हुई थी। स्थानीय स्तर पर उनकी छवि 'फील्ड में रहने वाले अफसर' की रही।

आपदा प्रबंधन और फील्ड प्रशासन में अनुभव
उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे आपदा प्रभावित और सीमांत जिलों में काम करने का अनुभव भी चौहान के प्रशासनिक प्रोफाइल को मजबूत बनाता है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, आपदा राहत और ग्रामीण विकास से जुड़े मामलों में उन्होंने कई मौके पर सक्रिय हस्तक्षेप किया।