breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की देती है प्रेरणा :  कैबिनेट मंत्री

हल्द्वानी, 25 मई। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद प्रेरणा पार्क का भी उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का देवभूमि उत्तराखंड से अत्यंत गहरा और अटूट संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद शांति, ज्ञान और आत्मसाक्षात्कार की खोज में कई बार अल्मोड़ा, चंपावत स्थित मायावती आश्रम एवं कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में आए थे। उन्होंने कहा कि हिमालय की वादियों की दिव्य ऊर्जा व्यक्ति के भीतर सोए हुए गौरव को जागृत करती है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के सबसे बड़े प्रणेता थे। उन्होंने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि अध्यात्म और आधुनिकता का समन्वय ही मानवता के कल्याण का मार्ग है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा और सकारात्मक सोच के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, जैविक बोर्ड सदस्य चंद्र प्रकाश, जगनमोहन सिंह, राकेश सिंह, हितेश उप्रेती सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।