breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नगर निगम दून:नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने विधिवत रूप से किया कार्यभार ग्रहण,निवर्तमान नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल ने दी बधाई

संपादक/जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून।निवर्तमान नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल द्वारा नगर निगम, देहरादून का कार्यभार नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय को विधिवत रूप से हस्तांतरित किया गया।

इस अवसर पर निवर्तमान नगर आयुक्त के कार्यकाल के दौरान किए गए प्रशासनिक कार्यों, जनहित से जुड़े प्रयासों एवं नगर विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। साथ ही उनके कार्यकाल में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा भी की गई। इसके साथ ही नवनियुक्त  नगर आयुक्त आलोक पाण्डेय का स्वागत किया। 

इस दौरान निवर्तमान नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल द्वारा अपेक्षा व्यक्त की गई कि नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भविष्य में भी टीम भावना के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नगरहित एवं जनहित के कार्यों का प्रभावी रूप से संपादन करते रहेंगे।

नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने नगर निगम की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही। 
इस दौरान नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं के प्रभावी संचालन को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।