breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

देश को पंडित नेहरू के लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता
देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और विकास की मजबूत नींव प्रदान की। उन्होंने कहा कि नेहरू जी का योगदान भारत के निर्माण में सदैव अविस्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा लेती रहेंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने वक्तव्य में कहा कि आज देश को नेहरू जी की विचारधारा, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके सिद्धांतों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नेहरू जी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित विभाग मदन लाल, जगदीश धीमन,ललित बद्री, राजेश पुंढ़ीर, जितेंद्र तनेजा, सूरत नेगी, सुनील जैसवाल, रामकुमार थपलियाल, दिनेश कौशल, अभिषेक तिवारी, जसविंदर मूटी, वीरेश शर्मा, अल्ताफ अहमद, जमाल, आदर्श सूद, सूरज छेत्री आदि मौजूद थे