breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुस्लिम संगठन की बड़ी मांग : गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार

गाय के संरक्षण को लेकर सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए : आकिब कुरैशी
गाय भारतीय संस्कृति, सभ्यता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा
देहरादून। देहरादून स्थित चकराता रोड की ईदगाह में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के बाद, मुस्लिम सेवा संगठन ने केंद्र व राज्य सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि इस मुद्दे पर हो रही राजनीति को रोका जाना चाहिए।  
ईद उल अज़हा (बकरा ईद) की नमाज़ के बाद ईदगाह मे मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और पशु संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, सभ्यता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश के करोड़ों लोग गाय को आस्था और सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज हमेशा से आपसी भाईचारे, इंसानियत और देश की एकता का समर्थक रहा है। आकिब कुरैशी ने कहा कि गाय के संरक्षण को लेकर सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए तथा गाय को राष्ट्र पशु घोषित किया जाना चाहिए, ताकि उसके संरक्षण और संवर्धन को और मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना और सभी समुदायों के बीच प्रेम व सौहार्द को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने “गाय को राष्ट्र पशु घोषित करो” जैसे संदेश लिखे प्ले कार्ड हाथों में लेकर अपनी मांग रखी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।