breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नवयुक्त जिलाधिकारी ने  संभाला कार्यभार

बागेश्वर। बागेश्वर की नवनियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा पाण्डे ने आज पूर्वाह्न में जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने श्री बागनाथ मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जनपद एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।
इसके उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचकर जिलाधिकारी बागेश्वर का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध रहेगा।