breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। आज प्रातः भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी तथा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने भुवन चंद्र खंडूरी के सार्वजनिक जीवन, सादगी, ईमानदार छवि और उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन जनसेवा, राष्ट्रभक्ति और सुशासन के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।