breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कैबिनेट बैठक : 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर                                 

 देहरादून। सचिवालय में आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आयोजित की गई। धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये। कैबिनेट बैठक के शुरुआत में शोक प्रस्ताव पास किया गया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी और मशहूर शूटर और पद्म श्री अवॉर्डी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा हिमालय कार रैली के आयोजन को भी धामी कैबिनेट ने मंज़ूरी दी है। इस आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। हिमालय कार रैली में 25 देश हिस्सा लेगें। धामी सरकार इस आयोजन को खास बनाना चाहती है। इसके साथ ही उपनल के मामले में समान कार्य समान वेतन अब कट ऑफ़ डेट से इतर वालों को मंज़ूरी दी गई है। कारगार नियमावली को लेकर भी धामी कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक में कारगार नियमावली में अभ्यस्त अपराधी की परिभाषा निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आज की कैबिनेट बैठक में सेवा नियमावली में भी संशोधन किया गया है। जिसमें विभाग में पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है। राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को हाल में हुई भर्तियों में शामिल करने का भी फैसला कैबिनेट में लिया गया है। इसके अलावा चारधाम यात्रा में इस्तेमाल में होने वाले पशुओं की बीमा धनराशि पर भी फैसला हुआ है। इसके लिए 20 फीसदी सरकार पैसा देगी। इस में सरकार 1 करोड़ खर्च करेगी। पशुपालन विभाग में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कृत्रिम गर्भधारण की योजना को भी मंजूरी दी गई है।  उपनल के सभी कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन मिलेगा। धामी कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। उपनल कर्मचारी बड़े लंब समय से इसकी लड़ाई लड़ रहे थे। आज धामी कैबिनेट ने उनकी सालों पुरानी मांग पर मुहर लगा दी है।                                       
कैबिनेट के बड़े फैसले :-
उत्तराखंड संस्कृत नियमावली 2026 में संशोधन को मंजूरी।
सड़क बनाने के इस्तेमाल होने वाले कोलतार की उपलब्धता ना होने की वजह टेंडर की अनुबंध समय बढ़ाया गया।
उत्तराखंड मो पूर्णतः साक्षरता घोषित करने को लेकर कैबिनेट में मंज़ूरी।
आबकारी नियमावली में संशोधन, अब वेट और सेस में लगाने वाले दोहरे टैक्स को ख़त्म किया गया।
कृषि विभाग में सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई में परफ्यूम की जांच के लिए बनायी जाएगी प्रयोगशाला।