breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाये : सीएम 

सीएम उत्तराखंड ने किया योगाभ्यास
देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आज प्रातः शासकीय आवास पर अधिकारीगणों व कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने योग की प्राचीन परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन और समग्र जीवन संतुलन का आधार भी है। सभी प्रदेशवासियों से विनम्र आग्रह है कि आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रमों में सहभागिता करें तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।