breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

यमुनोत्री धाम से महिला मोर्चा का संदेश “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली”

यमुनोत्री/देहरादून :  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट जी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव एवं उनकी टीम ने परम पावन यमुनोत्री धाम पहुंचकर माँ यमुना के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” के अंतर्गत महिला मोर्चा की टीम ने लगभग पाँच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही धाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि यमुनोत्री धाम स्थित पवित्र तप्त कुंड में बिना तेल एवं बिना किसी ईंधन के सहयोग से आलू उबाले गए तथा चावल तैयार किए गए। यह वही प्राचीन एवं पारंपरिक पद्धति है, जिसका उपयोग पूर्वकाल में स्थानीय लोग प्राकृतिक ताप स्रोतों की सहायता से भोजन बनाने के लिए करते थे। उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने इस ऐतिहासिक एवं पारंपरिक कार्यशैली को पुनर्जीवित कर देवभूमि से पूरे देश को यह संदेश दिया कि प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग तथा कम तेल एवं बिना ईंधन के स्वास्थ्यवर्धक भोजन तैयार कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी बबली चौहान, “राइस लेडी” के नाम से प्रसिद्ध श्वेता भंडारी, आशिता जी, चंडी प्रसाद बेलवाल, योगेश बधानी, मनेंद्र रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

महिला मोर्चा द्वारा देवभूमि उत्तराखंड से दिया गया यह संदेश स्वस्थ भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।