breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बढ़ता ही जा रहा नगरासू गुरुद्वारा में मौजूद निहंग सिखों का मामला            

       

लगातार तलवार लहरा रहे निहंग सिख                                  

 खाना लेने आये निहंग सिख को  पुलिस के जवानों ने पकड़ा                          

  रुद्रप्रयाग। नगरासू गुरुद्वारा में मौजूद निहंग सिखों का मामला बढ़ता ही जा रहा है। अभी भी 5 से 6 निहंग सिख गुरुद्वारा की चौथी, पांचवीं मंजिल और छत पर डटे हुए हैं। लगातार निहंग सिख तलवार लहरा रहे हैं। पिछले 3 दिन से गुरुद्वारा में श्रद्धालु डर के कारण नहीं पहुंच रहे हैं।
20 जून की शाम से नगरासू गुरुद्वारा में 7 से 8 निहंग सिखों ने डेरा डाला हुआ है। शुरुआत में उन्होंने 2 सेवादारों को बंधक भी बनाया था लेकिन 21 जून को उन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच 21 जून की शाम ही एक निहंग सिख ने आत्मसमर्पण किया। जबकि आज एक निहंग सिख को खाने लेने आने के दौरान पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया। फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात हैं, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, पुलिस, आईटीबीपी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर तैनात रहकर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे हैं। पूरे घटनाक्रम पर जिलेभर की निगाहें टिकी हुई हैं और सभी को इस गतिरोध के शांतिपूर्ण समाधान का इंतजार है।