breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

एमडीडीए ने किया तीन निर्माणाधीन भवनों को सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध एवं बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। प्रवर्तन टीम द्वारा लक्कड़घाट रोड स्थित श्रीराम रेजीडेंसी के निकट निर्मल बाग क्षेत्र में एक व्यावसायिक निर्माण का निरीक्षण किया गया, जहां निर्माण कार्य प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति के बिना संचालित पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर टीम ने मौके पर ही भवन को सील कर दिया। इसके अतिरिक्त निर्मल बाग ब्लॉक-बी विस्थापित क्षेत्र की गली नंबर-10 में किए जा रहे एक अन्य निर्माण तथा नागराजा मंदिर, गुमानीवाला क्षेत्र में चल रहे व्यावसायिक निर्माण का निरीक्षण भी किया गया। जांच में दोनों निर्माण कार्य अनधिकृत पाए गए, जिसके बाद एमडीडीए ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी। प्राधिकरण ने संबंधित व्यक्तियों को भवन निर्माण संबंधी नियमों एवं स्वीकृतियों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।