प्रदेश की बेटियों के लिए बेहद खास रहा दिन
देहरादून। आज का दिन प्रदेश की बेटियों के लिए बेहद खास रहा। नंदा गौरा योजना के तहत आज उत्तराखंड राज्य सरकार ने हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4,098 पात्र बालिकाओं के बैंक खातों में ₹19.23 करोड़ की बकाया धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि कुछ समय पहले (26 फरवरी 2026 को) जब सरकार ने प्रदेश की 33,251 बेटियों को इस योजना का लाभ दिया था, तब दस्तावेज़ों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण हरिद्वार और उत्तरकाशी की हमारी कुछ बेटियां इस लाभ से चूक गई थीं। लेकिन हमारा संकल्प स्पष्ट है—प्रदेश की एक भी पात्र बेटी अपने हक से वंचित नहीं रहनी चाहिए! जैसे ही प्रक्रियाएं पूरी हुईं, आज यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय से यह राशि जारी कर दी गई।
उन्होंने कहा कि आज लाभान्वित होने वाली बेटियों में जन्म के समय सहायता पाने वाली 417 नन्हीं बालिकाएं शामिल हैं। इसके साथ ही12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश लेने वाली 3,681 बेटियां शामिल हैं।
यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हमारी बेटियों की शिक्षा, उनकी आत्मनिर्भरता और एक सुरक्षित-बेहतर भविष्य की मजबूत बुनियाद है।
साल 2017-18 से लेकर अब तक हम प्रदेश की 4,11,035 बेटियों को करीब ₹1,314 करोड़ की सहायता सीधे उन तक पहुँचा चुके हैं। इस अवसर पर आज विभागीय निदेशक बंशीलाल राणा, मोहित चौधरी व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
