breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

रामपुर तिराहा कांड पर न्यायालय के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत                    

  देहरादून। रामपुर तिराहा कांड पर न्यायालय के निर्णय का उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है पर जिन लोगों ने जनरल डायर की भूमिका निभाई वो अभी भी आज़ाद हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने रामपुर तिराहा कांड मामले में माननीय न्यायालय द्वारा सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले का हृदय से स्वागत किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह निर्णय उत्तराखंड राज्य आंदोलन के उन सात महान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए बेहद महत्वपूर्ण और न्यायसंगत है, जिन्होंने मातृभूमि के अधिकार और सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने राज्य आंदोलनकारियों के तीन दशक लंबे संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि रामपुर तिराहा कांड उत्तराखंड के इतिहास की सबसे क्रूर और कष्टकारी घटना थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। डॉ. सिंह ने याद दिलाया कि साल 2024 में भी न्यायालय की तरफ से आए उस ऐतिहासिक निर्णय का कांग्रेस पार्टी ने पुरजोर स्वागत किया था, जिसके तहत पीएसी के दो दोषी जवानों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। पार्टी का हमेशा से यह रुख रहा है कि क्रूरता और अमानवीय कृत्य करने वाले हर दोषी को उसके कर्मों की सजा मिलनी ही चाहिए, पर अभी भी जो उच्च पद पर आसीन लोग थे जिनके इशारों पर ये घृणित घटनाक्रम कार्य गया वो अभी भी बाहर है जनरल डायर की भूमिका निभाने वाले अभी भी आज़ाद हैं।
डॉ. सिंह ने रेखांकित किया कि इस भयानक कांड के बाद ही पृथक राज्य गठन का आंदोलन अभूतपूर्व रूप से तेजी से आगे बढ़ा और जन-जन का आंदोलन बन गया, जिसके परिणामस्वरूप आखिरकार उत्तराखंड राज्य का उदय हुआ।उन्होंने आगे कहा कि न्याय मिलने में भले ही लंबा समय लगा हो, लेकिन अदालतों के इन फैसलों ने एक बार फिर कानून के शासन और न्यायपालिका के प्रति जनता के विश्वास को मजबूत किया है। रामपुर तिराहा पर हुआ वो अमानवीय दमन आज भी हर उत्तराखंडी के दिल में एक गहरे जख्म की तरह हरा है। इस भयानक त्रासदी का सामना करने वाले वीर शहीदों के परिवारों और आंदोलनकारियों ने जो लंबा मानसिक व सामाजिक कष्ट झेला है, यह कोर्ट ऑर्डर उनके उस दर्द पर एक मरहम की तरह है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राज्य आंदोलनकारियों के अधिकारों और उनके सम्मान की लड़ाई का समर्थन किया है। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए उनके संघर्षों को हमेशा याद रखा जाएगा और यह ऐतिहासिक फैसला आने वाली पीढ़ियों को न्याय के लिए डटे रहने की प्रेरणा देगा। कांग्रेस पार्टी सभी सात शहीदों की अमर शहादत को कोटि-कोटि नमन करती है।