breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त                    

 देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत भूमि विकास के विरुद्ध मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में प्राधिकरण ने शिमला बाईपास स्थित पित्थुवाला खुर्द क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। जांच में पाया गया कि लगभग एक बीघा भूमि पर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति एवं स्वीकृत ले-आउट के बिना नियमों के विपरीत प्लॉटिंग एवं भूमि विकास कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण एवं जांच के उपरांत प्राधिकरण ने नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की।
प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग, कॉलोनी विकास अथवा निर्माण गतिविधियों को किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी। अवैध निर्माण एवं भूमि विकास के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।