breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सांसद कुमारी सैलजा आएंगी देहरादून दौरे पर, संगठनात्मक बैठकों में लेंगी हिस्सा

देहरादून, 17 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा 17 और 18 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगी। ये जानकारी कॉंग्रेस के प्रदेश मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने दी हैI 

राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमारी सैलजा 17 जून की सुबह 9 बजे नई दिल्ली से इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-5298 से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और सुबह 9:50 बजे देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह देहरादून पहुंचकर सुबह 11 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक प्रदर्शन और पार्टी गतिविधियों को लेकर बैठक करेंगी।

दोपहर 2 बजे वह पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। वहीं शाम 4 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक-से-एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रात्रि विश्राम देहरादून में होगा।

18 जून को दोपहर 12 बजे कुमारी सैलजा उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक के बाद वह दोपहर 3 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। शाम 4:35 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6227 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी।