breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कपडे के गोदाम में लगी अचानक                      

देहरादून, 17 जून। आज  कोतवाली नगर को सूचना मिली कि पलटन बाजार स्थित एक दुकान के तृतीय तल पर आग लग गई है। उक्त सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत व बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके पर दमकल के 04 वाहनों द्वारा कडी मशक्कत के बाद कपडों की दुकान के तृतीय तल पर बने गोदाम में लगी आग पर काबू पाया गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल पर लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था तथा उक्त कार्य के लिये वैल्डिंग का कार्य करने वाले व्यक्ति आये हुए थे। इस दौरान तृतीय तल पर स्थित कपडे के गोदाम में अचानक आग लग गई तथा गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। आग से हुई क्षति का आकंलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।