breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण                                  

 टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज टिहरी क्षेत्रान्तर्गत बौराडी मे प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।