डेटा एनालिटिक्स आधारित विद्युत प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण दिया
देहरादून 13 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष आज उत्तराखण्ड निवास, नई दिल्ली में GNA Energy के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार एवं उनकी टीम ने ऊर्जा संरक्षण और डेटा एनालिटिक्स आधारित विद्युत प्रबंधन पर एक प्रस्तुतिकरण दिया। प्रस्तुतिकरण में तकनीक और डेटा विश्लेषण के माध्यम से बिजली की बचत, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा ऊर्जा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यपाल ने कहा कि नवाचार, तकनीक और डेटा आधारित समाधानों को बढ़ावा देकर ऊर्जा क्षेत्र को अधिक सक्षम, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी पहलें डेटा एवं प्रौद्योगिकी संप्रभुता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रबंधन तंत्र विकसित करने में सहायता प्रदान करेंगी।
