breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सचिव ने की मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात

 देहरादून। सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आज सचिवालय में सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शत्रुघ्न सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा पूर्व तैयारी, क्षमता विकास तथा आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
सचिव ने बताया कि USDMA द्वारा विभिन्न आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण SOP तैयार की गई हैं। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को बाढ़ प्रबंधन, शीत लहर प्रबंधन व वायु सेवा अनुरोध (एयर रिक्विजिशन) SOP, आपदा प्रबंधन हस्तपुस्तिका तथा राज्य आपदा प्रबंधन योजना की प्रतियां भेंट कीं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने USDMA द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं संस्थागत क्षमता विकास की दिशा में इस प्रकार की योजनाएं और मार्गदर्शी दस्तावेज राज्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। 
इस अवसर पर USDMA के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा, डॉ. शांतनु सरकार तथा डॉ. पी.डी. माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।