breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

लोकपर्व हरेला के अवसर पर कृषि मंत्री ने किया वृक्षारोपण 

 पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके संवर्धन का भी दिलाया संकल्प
देहरादून, 16 जुलाई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोकपर्व हरेला के अवसर पर देहरादून में विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। हरेला पर्व के तहत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रेमनगर स्थित रेशम निदेशालय में शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सिनौला में वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम बोहरा के आवासीय परिसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला हरियाली, नई ऋतु, समृद्धि, कृषि, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला लोकपर्व है। मान्यता है कि हरेला जितना अच्छा होगा, किसानों की फसल भी उतनी ही बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में हरेला पूजन के बाद पौधारोपण करना उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा रही है। एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान है का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विभिन्न संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन की सहभागिता से बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। इस अवसर पर दायित्व धारी ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग संध्या थापा, अनुराग सिंह, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, रेशम निदेशक प्रदीप सिंह, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।