पंतद्वीप पार्किंग में जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान
हरिद्वार 20 जुलाई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में पंतद्वीप पार्किंग में आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग, पुलिस बल के सयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा। कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
