breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

स्वर्गाश्रम में भाजपा सरकार के खिलाफ पुतला दहन      

 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के नेतृत्व में स्वर्गाश्रम स्थित जानकी सेतु के समीप भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया तथा उनसे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि देश का युवा लगातार परीक्षा-पत्र लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्थाओं से परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन पर कथित बल प्रयोग और विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, पीसीसी सदस्य रुचि कैंतुरा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सभासद मुरली शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अंकित गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, ब्लॉक युवा अध्यक्ष हर्षित मेहता, सुनील शर्मा, दुर्गेश शर्मा, अतुल अग्रवाल, सूरत साहू सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।