breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का सम्मान

चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित 
देहरादून। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा ओमकार सुपर स्पेशलिटी क्लिनिक, किशन नगर चौक कोलागढ़ रोड देहरादून में चिकित्सकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं वरिष्ठ अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के.एस. संजय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने की। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय (अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी), डॉ. विशाल गुप्ता (अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. नेहा अग्रवाल (वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. ओ.पी. गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. पवन कुमार गोयल (होम्योपैथिक चिकित्सक) को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. नेहा अग्रवाल वर्तमान में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून में वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं डॉ. विशाल गुप्ता एवं डॉ. नेहा अग्रवाल दोनों ओमकार सुपर स्पेशलिटी क्लिनिक, कोलागढ़ रोड तथा ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के माध्यम से भी मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. बी.के.एस. संजय एवं अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में सभी चिकित्सकों को समाज के प्रति उनकी समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण हैं और उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। समारोह के अंत में सभी सम्मानित चिकित्सकों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह उन्हें और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, नरेश चंद जैन, अरुण चावला, सुरेंद्र पाल सिंह, सोनिया रावत, प्रदीप नगलिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।