breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राज्यपाल ने की मासिक पोषण किट वितरित                

 देहरादून 06 जुलाई।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने रोगियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उन्हें उपचार के दौरान नियमित दवा, पौष्टिक आहार और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर उपचार और पौष्टिक आहार के माध्यम से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जन-अभियान से जुड़ने और टीबी मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक सक्षम नागरिक एक टीबी रोगी का निःक्षय मित्र बनकर उसके उपचार और पोषण में सहयोग करे, तो टीबी उन्मूलन के अभियान को और अधिक गति मिलेगी। गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा अब तक गोद लिए गए 79 टीबी रोगी पूर्णतः स्वस्थ होकर टीबी मुक्त हो चुके हैं। इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 13 और टीबी रोगियों को गोद लिया है, जिन्हें आज मासिक पोषण किट प्रदान की गई। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा निःक्षय मित्र के रूप में गोद लिए गए टीबी रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।