breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर नेता करते रहे इंतजार, बदल गया राष्ट्रीय महासचिव का कार्यक्रम 

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण बदला राष्ट्रीय महासचिव का कार्यक्रम
देहरादून। मौसम की विपरीत परिस्थितियों और फ्लाइट में देरी के कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल का देहरादून जॉली ग्रांट एयरपोर्ट आगमन का कार्यक्रम बदल गया था, जिसके चलते जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर मौजूद नेताओं को उनका लंबा इंतजार करना पड़ा। मौसम की खराबी के कारण निर्धारित समय पर उड़ान न हो पाने के कारण उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में बदलाव हुआ और वे तय समय से काफी देरी से देहरादून पहुंचे। केसी वेणुगोपाल 9 और 10 जुलाई के दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं।  इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक ढांचे और चुनावी रणनीतियों पर मंथन करना है। 
आज जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के स्वागत के लिये कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उनके कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है और यह तय हुआ की अब वे सड़क मार्ग से सीधे देहरादून स्थित कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना था की राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) का यह उत्तराखण्ड दौरा निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और नवसंकल्प का संचार करेगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल, पश्चिम बंगाल के प्रभारी प्रकाश जोशी, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, समेत अन्य गणमान्य नेता व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।