breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत विशेष जनसेवा शिविर आयोजित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' तथा 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, काफलीगैर में सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्रीमती पार्वती दास ने किया।
शिविर में 205 लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान 07 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं से संबंधित 93 आवेदन भी प्राप्त हुए।
शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया तथा आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक श्रीमती पार्वती दास ने अधिक से अधिक लोगों से सेवा पखवाड़ा शिविरों में भाग लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।