breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण                    

   चमोली. चमोली जनपद के नारायणबगड़ क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का आज जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर राहत, पुनर्स्थापन एवं सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नारायणबगड़ मुख्य बाजार का भ्रमण कर मलबा हटाने, जल निकासी व्यवस्था तथा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष स्थानों पर सफाई कार्य में तेजी लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) नारायणबगड़ परिसर, छात्रावास तथा प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसरों में सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने कालुसैंण नाले का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित को नाले के जल प्रवाह में बाधा बनने वाले अवरोधों को हटाने और दीर्घकालिक समाधान तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य बाजार क्षेत्र में जिलाधिकारी ने प्रभावित व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। 
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।