breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

दुकान में रखी लेमिनेशन मशीनें और अन्य सामान जलकर राख
देहरादून, 31 जुलाई। देहरादून शहर के घंटाघर के निकट स्थित चकराता रोड में एक गली के भीतर स्थित फोटो फ्रेम की दुकान में आज सुबह भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रिहायशी इलाका होने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पड़ोसियों ने शुरूआत में आग पर काबू पाने का नाकाम प्रयास किया। स्थिति फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर नियंत्रित हुई।
आज सुबह देहरादून में घंटाघर के पास चकराता रोड पर एक फोटो लेमिनेशन दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लेमिनेशन मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से लगना लग रहा है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार आग लगते ही दुकान से तेज लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगे। धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। दुकान में आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने युद्ध स्तर पर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग आसपास की दुकानों तक न फैले इसके लिए पानी की बौछार की गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया।