breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पुलिस कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन                  

   देहरादून। पुलिस कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 
पुलिस अधीक्षक, अपराध/यातायात द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को भावभीनी विदाई  दी।  
आज जनपद में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक, अपराध देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपराध/यातायात देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के अनुभवों को साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।  इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपराध देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा। 
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकरियो/कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपराध देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण :-
1-  अब्दुल मजीद अंसारी, सहायक उपनिरीक्षक (एम)
2-  प्रकाश चन्द्र, लीडिंग फायरमैन 
3-  योगेश असवाल, मुख्य आरक्षी 
4- आनंद चौधरी, मुख्य आरक्षी