breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उन्नति शर्मा की उपलब्धि खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत : महापौर

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर ने किया सम्मानित
देहरादून। कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में महिला जूडो के 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाली देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा को देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने उनके गोरखपुर शाह नगर देहरादून स्थित आवास में पहुंचकर सम्मानित किया, मौके पर उनके परिजन एवं पार्षद देवेंद्र गैरोला जी ,आशीष यादव जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने उन्नति शर्मा को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि उन्नति शर्मा की सफलता ने न केवल देहरादून, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया है। महापौर ने कहा कि उन्नति शर्मा की यह उपलब्धि प्रदेश की युवा बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्नति आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करें। “देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देहरादून गौरवान्वित है।”