breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा : मल्लिकार्जुन खरगे                                  fds

हल्द्वानी से विजय शंखनाद शुरू होगा और कांग्रेस की सरकार आएगी असली देशभक्त कांग्रेस के लोग                                        

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। यह वीरों की भूमि भी है और इस पावन भूमि को मैं नमन करता हूं। कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। इसी धरती से निकले वीर सपूत को पहला परमवीर चक्र मिला। इसलिए आप सभी गर्व से कह सकते हैं कि हम देश की रक्षा करने वाले लोग हैं।  इस अवसर पर उन्होंने कहा की भाजपा के लोगों ने पवित्र देवभूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, हमें साथ मिलकर इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा। 'अग्निवीर योजना' से भाजपा ने जवानों के भविष्य को खत्म कर दिया है, जहां चार साल बाद युवाओं को वापस भेज दिया जाता है। इसलिए जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी जहां भी वैकेंसी होगी, वहां अग्निवीरों की भर्ती करेंगे।इसके साथ ही Old Age Pension भी लागू करेंगे।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का यह कहना था की भाजपा कहती है कि हमारी 'डबल इंजन' सरकार है। लेकिन यही सरकार हर साल सिर्फ अपने प्रचार-प्रसार पर 1,000 करोड़ रुपए खर्च कर देती है। आखिर ये पैसा किसका है, ये जनता का पैसा है जनता के टैक्स का पैसा है, जिसे यहां के मुख्यमंत्री अपनी और नरेंद्र मोदी की फोटो चमकाने के लिए बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी जी देश के संविधान को बचाने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले। वे लगातार युवाओं, किसानों, गरीबों और छात्रों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी जी देश के लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए लगातार उनके बीच जाते हैं। लेकिन क्या BJP में कोई ऐसा नेता है, जो जनता के बीच जाता है? जनता की समस्या सुनने के लिए अगर कोई लगातार जमीन पर उतरा है, तो वह राहुल गांधी जी हैं। BJP-RSS ने देश और देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन ये उल्टा हमें ही देशभक्ति सिखाते हैं।
सच्चाई ये है कि असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं और BJP-RSS में सिर्फ 'भगोड़े' रहे हैं। ये लोग अंग्रेजों की शरण में जाकर उनके चरणों में बैठ गए। कांग्रेस ने हमेशा देशहित में काम किया है, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की है। आज पवित्र दिन है, क्योंकि महात्मा गांधी जी ने 8 अगस्त 1942 को 'अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत की थी। महात्मा गांधी जी ने 'करो या मरो', 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा दिया, जिसके चलते देश की जनता एकजुट हुई और ब्रिटिश हुकूमत में डर बैठ गया। आखिर में जनता ने अंग्रेजों को देश से भगा दिया और कितनी ख़ुशी की बात है कि आज के ही दिन यहां इतनी बड़ी जनसभा हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा की अब तो इस तालाब का पानी बदल दो, ये कमल के फूल कुम्हलाने लगे हैं यानी- इन मुरझाए हुए फूलों को हटा दो। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाओ और देश को आगे बढ़ाओ।