breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ें : सीएम 

देहरादून। देहरादून में आज सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों से बात की। इस दौरान  ढाई लाख से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से संवाद से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को बहुत सारी जिम्मेदारी मिलेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेंगे। कोई उद्यमी, डॉक्टर, किसान, शिक्षक बना कर देश के निर्माण में योगदान देगा। देश के जेन जी हैं, मेरे घर में एक अल्फा है एक जेन जी है। परिवहन की व्यवस्था, स्वच्छता में किस तरह से सुधार कर सकते हैं।  कहा कि बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं तो उसके लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं। जो बच्चों को अच्छे संस्कार व गाइडेंस नहीं दे पा रहे हैं। विवेकानंद ने शिकागो में भाषण दिया तो हर कोई देश की संस्कृति को जानने लगा। कहा हमारे यहां जब पूजा पाठ होती है हम उससे पहले संकल्प लेते हैं। वहीं संकल्प सिद्धि का कारण बनता है। युवाओं को भी जीवन में संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। चाहे किसी भी क्षेत्र में जाना है, उसमें विकल्प नहीं लाना है। विकल्प से लक्ष्य दूर हो जाता है और हम लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसके लिए मिशन बना कर आगे बढ़ना है। युवा आने वाले समय में राज्य व देश का नाम ऊंचा करेंगे।