breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित        

  25 एवं 26 जुलाई 2026 को आयोजित होंगी लिखित परीक्षा    

                 अल्मोड़ा. जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को चिकित्सा सेवा बोर्ड, देहरादून द्वारा 25 एवं 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाने वाली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्रों का भली-भांति निरीक्षण कर लिया जाए तथा वहां उपलब्ध सभी मूलभूत व्यवस्थाओं का परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्रों एवं अभ्यर्थियों की पहचान का गहनता से सत्यापन किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।
उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की  जाए तथा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहें और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए।
बैठक में बताया गया कि जनपद में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रथम दिवस 25 जुलाई 2026 को 361 तथा द्वितीय दिवस 26 जुलाई 2026 को 228 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं परीक्षा नोडल अधिकारी युक्ता मिश्र जी, उपजिलाधिकारी श्री संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी श्री बलवंत रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।