breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सचिव सूचना प्रौद्योगिकी ने की राज्यपाल से मुलाकात  

 देहरादून 25 जुलाई।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नितेश कुमार झा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सचिव से डिजिटल नवाचार, प्रशासनिक दक्षता तथा नागरिक सेवाओं को तकनीक के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।
  राज्यपाल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों तक सेवाओं की त्वरित, सरल एवं सुगम पहुंच भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने राज्य में नवाचार, डिजिटल गवर्नेंस तथा तकनीक आधारित कार्यसंस्कृति को और अधिक प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।