breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जारी रहा धरना, मेयर ने सोपा मृतक आश्रित को नियुक्ति पत्र

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में देहरादून नगर निगम प्रांगण में आठवें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, संरक्षक चौधरी नरेश वैध, सफाई कर्मचारी यूनियन शाखा नगर निगम अध्यक्ष सोनू खैरवाल व सचिव धीरज भारती द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। आज देहरादून नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल, उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री अशोक वर्मा धरने पर पहुंचे जहां महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से पर्यावरण मित्रों की समस्याओं पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। महापौर द्वारा पांच पर्यावरण मित्रों को धरना स्थल पर ही मृतक आश्रित में नियुक्ति पत्र सोपा।  इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दिखाई दी। धरने पर मुख्य रूप से बैठने वालों में यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, यूनियन की देहरादून महिला विंग की अध्यक्ष आरती, अरुण कुमार, पप्पू , रिंकू, सत्येंद्र, शिवानी, तेजपाल, शुभम सौदेय , रोहित कुमार, प्रवेश गौतम, संजय सेलवन, विमला देवी छाया देवी, सोना, गौरव कुमार, निर्मला देवी, प्रमिला देवी, सुशीला देवी आदि सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।