breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड सरकार ने पीएम सूर्यघर योजना लाभार्थियों हेतु ₹20करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया प्रदान!

उत्तराखंड सरकार ने पीएम सूर्यघर योजना लाभार्थियों हेतु ₹20करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया प्रदान!

संपादक/जितेंद्र नैय्यर 

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, पर्यटन, पुलिस अवसंरचना आदि को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा में गोल्जू मंदिर के समीप पीडब्लूडी की भूमि एवं पशुपालन की भूमि पर पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास हेतु ₹ 56.29 करोड़, जनपद टिहरी गढ़वाल के विधान क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत ज्ञानसू ग्वाड पस्सी बुडोगी मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹ 3.32 करोड़ तथा राज्य योजना अर्न्तगत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में भानियावाला विस्थापित क्षेत्र के मोटर मार्गों (अठूरवाला वार्ड सं0 07, 8, 9 एवं 10 के विभिन्न मुख्य एवं आन्तरिक मार्ग) का सुधारीकरण तथा इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा चौडीकरण एवं पक्कीकरण किए जाने हेतु ₹ 1.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के पुराना थाना श्यामपुर में टाईप द्वितीय के 12 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 5.76 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 2.31 करोड़,  कोतवाली ज्वालापुर परिसर में टाईप द्वितीय के 12 आवासों के निर्माण किए जाने हेतु ₹ 5.70 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 2.28 करोड़ तथा थाना बहादराबाद परिसर में टाईप द्वितीय के 06 आवासों का निर्माण किए जाने हेतु प्रथम किस्त में ₹ 1.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के एडीआरएफ पोस्ट जानकीचट्टी का निर्माण किए जाने हेतु प्रथम किस्त में ₹ 1.18 करोड़, विकासखण्ड मोरी के ग्राम फिताडी में हैलीपैड निर्माण किए जाने हेतु ₹ 1.39 करोड़, जोशियाडा में ग्राम कन्सेण पट्टी बाडागड्डी में पूर्व से निर्मित हैलीपैड के सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु ₹ 46.45 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम भांगला पट्टी दोगी में हैलीपैड का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 75.68 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा रा.इ.का. पावकी देवी नैचोली खनाना एवं चमराडा देवी का पुनः निर्माण किए जाने हेतु ₹ 4.01 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1.98 करोड़ के साथ ही यूजेवीएनएल लि० को राज्यान्तर्गत जनपद चमोली में तपोवन क्षेत्र में चिन्हित स्थलों हेतु भूतापीय ऊर्जा स्रोतों के प्रारम्भिक अन्वेषण सर्वेक्षण तथा डीपीआर तैयार किए जाने हेतु ₹ 3 करोड़ की स्वीकृति सहित प्रथम किस्त में ₹ 1.20 की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा सोलर फोटोवोल्टाईक कार्यक्रम के अर्न्तगत एम.एन.आर.ई भारत सरकार की पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हेतु उत्तराखण्ड राज्य के पात्र लाभार्थियों को राज्यांश के रूप में अनुदान धनराशि ₹ 20.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चमोली के विधान सभा क्षेत्र थराली में विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत ल्वाणी सुया मोटर मार्ग का नाम शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० श्री खीमजी के नाम से किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया।