breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

एमडीडीए ने की दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई              

 देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए देहरादून एवं ऋषिकेश में दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की।
देहरादून के लेखक गांव-थानों मार्ग पर बिना स्वीकृति कराए जा रहे एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने सील किया। इसके उपरांत ऋषिकेश के भरत विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे एक अन्य अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।
एमडीडीए द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। बिना स्वीकृति निर्माण की शिकायत प्राप्त होने अथवा निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्थलों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अवैध निर्माणों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।