breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बीती रात फिर बरसी आफत की बारिश                  

   मसूरी के कई क्षेत्रों में आपदा जैसे हालात
मसूरी। बीती रात हुई तेज मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर मसूरी में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगातार हुई बारिश के कारण नगर के कई क्षेत्रों में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए। नगर पालिका क्षेत्र के भंडारी निवास में भारी बारिश के चलते एक पुस्ता अचानक भरभराकर गिर गया। पुस्ता गिरने से उसके ऊपर खड़ा एक विशाल पेड़ भी टूटकर नीचे स्थित एक मकान पर जा गिरा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि मकान को नुकसान पहुंचा।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं स्थानीय सभासद पवन थलवाल मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।