breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

मतदाता सूची में नाम और विवरण सुधारने का मौकाः 5.47 लाख मतदाताओं को दिए जा रहे नोटिस

संपादक/जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग उन सभी नागरिकों को विवरण दुरुस्त करने का बड़ा अवसर दे रहा है, जिनके आंकड़ों में कोई त्रुटि या मैपिंग संबंधी विसंगति रह गई है। इस अभियान की धरातलीय हकीकत परखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे।

जिलाधिकारी ने अजबपुर कलां क्षेत्र में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर नोटिस तामिल कराने की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्थानीय निवासी अरविंद नेगी के घर पहुंचे, जहां बीएलओ नाम में विसंगति के कारण नोटिस सौंपते हुए निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने की जानकारी दे रहे थे। जिलाधिकारी ने इस पूरी प्रक्रिया का बारीकी से मुआयना किया।

बीएलओ की आसानी के लिए बनेगा फ्लोचार्ट/चेकलिस्ट
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी तरह से त्रुटिरहित और सुगम बनाने के लिए बीएलओ हेतु एक स्पष्ट फ्लोचार्ट और चेकलिस्ट तुरंत तैयार की जाए। इसे तत्काल सभी बीएलओ को उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी भी स्तर पर प्रक्रिया में भ्रम न रहे।

14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के अनुसार देहरादून जिले में अब तक 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। वर्ष 2003 एवं 2026 की मतदाता सूची से मिलान न हो पाने या विवरण अपूर्ण होने के कारण 5.47 लाख मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस दिए जा रहे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से नोटिस देंगे और इसकी फोटो आयोग के निर्धारित ऐप पर अपलोड की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ  को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तय समयसीमा में बेहद सावधानी से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण के नामित सेक्टर अधिकारी डॉ. महेश कुमार, एईआरओ अपर्णा बहुगुणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली तथा बीएलओ विभांशु भट्ट मौजूद थे।