राजीव गांधी को उनके जन्म दिन पर किया श्रद्धा पूर्वक याद
देहरादून 20 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन 21, राजपुर रोड़, देहरादून में स्व. राजीव गांधी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश कंाग्रेस सेवादल की अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित की अध्यक्षता में एक गोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा राजीव गांधी जी की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने स्व0 राजीव जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजीव गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगाकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने स्व0 राजीव गांधी जी को भारत में सूचना क्रान्ति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव गांधी जी ने संविधान में संशोधन कर पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाकर युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी जी ने डाली थी उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं। पड़ोसी देशों से मधुर सम्बन्ध बनाने की पहल स्व0 राजीव गांधी जी द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव ही पंचायतों की मजबूती व उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाये जाने पर जोर रहा है। पंचायतों की इसी मजबूती के लिए स्व0 राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्वकाल में कांग्रेस द्वारा संविधान में 73वें एवं 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों को और अधिक प्रभुतासम्पन्न बनाने का कार्य किया गया। स्व0 राजीव गांधी जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रदेश सेवादल अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था वह आज साकार हो गया है। स्व0 राजीव जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उन्होंने कहा कि राजीव जी ने न केवल सूचना के क्षेत्र में नई क्रांन्ति का संचार किया बल्कि पंचायतों की स्वायत्तता तथा मजबूती के लिए जो कार्य किया वह मील का पत्थर साबित हुआ है। भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी जी ने डाली थी उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं। सूचना तकनीक के क्षेत्र में भारत वर्ष की गिनती आज दुनिया के अग्रणी देशों में की जाती है जिसका श्रेय स्व0 राजीव गांधी जी को है। स्व0 राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। उनके द्वारा उठाये गये कदमों से आज भारतीय महिलाएं देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा रही हैं। स्व0 राजीव जी ने भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपने प्राणों का बलिदान तक कर दिया। हम सब को मिलकर एक शक्तिशाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री विनोद चौहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह प्रदेश महामंत्री सोनिया आनन्द, सुजाता पॉल, नीरज त्यागी, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, गोपाल सिंह गडिया, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, सावित्री थापा, पंकज क्षेत्री, सुरेन्द्र रांगड़, प्रदेश सचिव अमेन्द्र सिंह बिष्ट, सेवादल महानगर अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, टीकाराम पाण्डेय, प्रदेश सचिव यशपाल चौहान, राजीव कुमार, प्रदेश अनुसूचित जाति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम सिंह आर्य, विनीत प्रसाद भट्ट, संजय शर्मा, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, विरेन्द्र पंवार, सुनित सिंह राठौर, मोहन काला, देवेन्द्र सिंह, पुष्पा पंवार, अनिल नेगी, राजकुमार जायसवाल, अनुराधा तिवाडी, बलवीर पंवार, मदन कोली, मंजू चौहान, शरीफ अहमद बेग सहित सेवादल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
