breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग टीम ने चलाया निरीक्षण अभियान 

मीट की दुकानों में की गई दस्तावेजों की जांच, 7 दुकानों को नोटिस जारी
देहरादून। नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग टीम के द्वारा ने पूर्व की भांति इस बार भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मीट की दुकानों में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का पालन न करने पर 7 दुकानों को लगभग 80,000 के नोटिस जारी किए गए। संबंधित दुकानदारों को आवश्यक एनओसी एवं दस्तावेज पूरे करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। अभियान के दौरान एक दुकान पर 16,500 का नगद चालान किया गया, जबकि एक अन्य दुकान से मुर्गा भी जब्त किया गया। इसके अलावा 3 दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त की गई। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर मुर्गे अत्यंत अस्वच्छ एवं दयनीय स्थिति में पाए गए, जबकि कुछ मृत मुर्गे भी मिले। इस पर संबंधित दुकानदारों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मुर्गों को स्वच्छ एवं उचित स्थिति में रखने के सख़्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एक दुकान संचालक मौके से दुकान से फरार हो गया। दुकान में  सङा भैंस का मांस अथवा संरक्षित पशु का मांस होने की संभावना प्रतीत होती है। संबंधित दुकान पर नोटिस चस्पा कर बंद दुकान के अंदर भी डाला गया। निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेज एवं एनओसी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि तीन दिन के भीतर संबंधित दुकानदार आवश्यक दस्तावेज एवं एनओसी प्रस्तुत करें। निर्धारित समय में उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कलेक्टर महोदय को अग्रिम कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अनुभाग अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसके अन्य सदस्यो के रूप में श्री सूरज श्री  पिल्ला,आदी। अभियान में वीडियो एवं फोटोग्राफी का नेतृत्व सुश्री श्रेया कैन्थोला द्वारा किया गया।